बांका: फेक आईडी बनाकर साेशल मीडिया पर अश्लील फाेटाे वायरल करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक नाबालिग काे किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 18, 2024 फेक आईडी बनाकर साेशल मीडिया पर अश्लील फाेटाे वायरल करने के मामले में साइबर थाना ने एक नाबालिग काे सादपुर अमरपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाबालिग का शनिवार काे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। डीएसपी मुख्यालय विनाेद कुमार ने बताया कि फेक आईडी बनाकर साेशल मीडिया पर अश्लील फाेटाे वायरल करने में मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।