बांका: नरौन गांव में सड़क पर गंदा पानी फेकने पर दबंगो ने महिला के साथ की मारपीट,मामला पहुंचा थाना
Banka, Banka | May 18, 2024 नरौन गांव में सड़क पर गंदा पानी फेंकने पर दबंगों ने महिला प्रियंका देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित महिला प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही दिलीप सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।