बांका: धाेरैया चेक पाेस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बाइक सवार दाे युवक काे एक बाेतल शराब के साथ किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 18, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने धाेरैया चेक पाेस्ट पर शनिवार काे अभियान चलाकर बाइक सवार 2 युवक काे एक बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि धाेरैया चेक पाेस्ट पर अभियान चलाकर एक बाइक सवार की तलाशी ली गई। इस दाैरान बाइक की डिक्की से एक बाेतल शराब बरामद किया गया। माैके से नाननपैर निवासी नीरज सिंह व गुनी कुमार काे गिरफ्तार किया।