बांका: जिले भर में चल रहा लू का भीषण प्रकोप, अस्पताल के आउटडोर में बढ़ी मरीजों की भीड़
Banka, Banka | May 18, 2024 बांका जिले भर में चिलचिलाती धूप और उमश भरी गर्मी के बीच लू का प्रकोप भीषण रूप से चल रहा है। जिसके कारण अस्पताल के आउटडोर में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। शनिवार को भी अस्पतालों के आउटडोर में इलाज करने के लिए लू से ग्रसित मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सक डॉ संदीप लाल भारती ने बताया कि लोगों को इन दोनों हीटवेव से बचकर रहने की जरूरत है।