बांका: छत्रहार पंचायत के उप मुखिया पहुंचे प्रखंड मुख्यालय, BDO से की कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना का लाभ न मिलने की शिकायत
Banka, Banka | May 18, 2024 छत्रहार पंचायत के उप मुखिया रंजीत मंडल शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां बीडीओ से मिलकर कबीर अंत्योष्टि योजना का लाभ कई लाभुको को वर्षो से नहीं मिलने की शिकायत की। बताया कि गांव के ही राधा देवी की मौत के वर्षो बाद भी उनके पति साधू तांती को कबीर अंन्त्योष्टि योजना का लाभ नहीं मिला है। शिकायत पर बीडीओ ने जांच कर समस्या का समाधान करने की बात कही है।