बांका: योजना एवं विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की डीएम ने अपने कार्यालय में किया समीक्षा, दिए कई निर्देश
Banka, Banka | May 18, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में योजना एवं विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। कब्रिस्तान घेराबंदी की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, बांका द्वारा बताया गया कि बांका जिला के लिए चयनित सभी 161 कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य एवं 2 मंदिर चाहरदीवारी कार्य पूर्ण करा लिया गया है।