अशोक नगर: संभाग आयुक्त ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
अशोकनगर संभाग आयुक्त ग्वालियर संभाग मनोज खत्री ने शनिवार को शाम 5 जिले की नवीन कृषि उपज मण्डी एवं प्रेम किशन वेयर हाउस स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, भुगतान,परिवहन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए।