कायमगंज: गांव मूसेपुर मझरिया में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, टीनशेड के नीचे सो रहा था परिवार, आग बुझाने में युवक झुलसा
कायमगंज कोतवाली के मूसेपुर मझरिया गांव में मंगलवार देर रात एक मकान में हाई वोल्टेज के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे कमरे में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। हादसे में कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख गया। आग बुझाने की कोशिश में मकान मालिक का बेटा विकास झुलस गया और उसे ईंट लगने से चोट भी आई।रामनरेश राजपूत के घर घटना हुई हैं