कुंडा: बाघराय पुलिस ने बिहार कस्बे से सवा किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर मुन्ना सिंह को किया गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत शुक्रवार शाम 4 बजे बिहार कस्बे में स्थित एक फर्नीचर दुकान के पास से मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।