जगदलपुर: कांग्रेस ने विद्युत कार्यालय का किया घेराव, हाफ बिजली योजना में 400 यूनिट को मात्र 100 यूनिट किए जाने का किया विरोध
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार द्वारा हाफ बिजली योजना को 400 यूनिट से घटा कर मात्र 100 यूनिट किए जाने के विरोध में आज गीदम रोड स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव किया इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फुका।