जगदलपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान, आयुक्त प्रवीण वर्मा बोले- स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी
आज़ादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में ‘‘हर घर तिरंगा 2025’’ अभियान के तहत गुरुवार सुबह 9 बजे शहर में स्वच्छता व देशभक्ति से ओतप्रोत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया