जगदलपुर: पिग आयरन की खरीदारी कर उसकी रकम गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ASP महेश्वर नाग ने दी जानकारी
प्रार्थी मोहित चावड़ा ने थाना कोतवाली जगदलपुर में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड नामक का संचालक अनिल राय एवं कंपनी का पर्चेस मेनेजर राहुल चौहान के द्वारा पिग आयरन लेकर रकम 64,51,143 रूपये वापस न कर गबन कर धोखाधड़ी किया है। कार्तिक रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है