जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया, कहा- दीपक बैज मजबूर
पीसीसी चीफ दीपक बैज के प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा बेहाल वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि दीपक बैज क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं इसलिए सरकार के विरोध में बयान देना उनकी मजबूरी है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज सांसद विधायक रह चुके हैं और उनकी सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या स्थिति थी वह अच्छी तरह जानते है