जींद: जींद भाजपा शहरी मंडल की नई कार्यकारिणी हुई घोषित
Jind, Jind | Mar 31, 2024 भाजपा शहरी मंडल जींद के अध्यक्ष अनिल सैनी ने जिला अध्यक्ष राजू मोर, जिला महामंत्री डॉ.राज सैनी व विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा से सलाह मशविरा करके आज रविवार को शहरी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें आशीष नगर व आशुतोष गालव को महामंत्री समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां प्रदान की हैं।