जींद: क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सेक्टर 11 निवासी वीरेंद्र के साथ 53830 रुपए की ठगी करने के आरोप में दो युवक नामजद
Jind, Jind | Mar 31, 2024 क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 53830 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू की है। सेक्टर 11 निवासी विरेंद्र ने कहा कि अपना क्रेडिट कार्ड हांसी निवासी सुमित को दिया था, सुमित ने इसको कुनाल को दे दिया और मोबाइल आर्डर करने की बात कही।उसके क्रेडिट कॉर्ड से 53830 रुपये भी कट चुके हैं, लेकिन मोबाइल नहीं दिया।