जींद: बिना प्रणाम पत्र के केबल पर ना करें किसी भी विज्ञापन का प्रसारण-जिला निर्वाचन अधिकारी
Jind, Jind | Mar 31, 2024 चुनाव प्रक्रिया के दौरान केबल ऑपरेटर बिना प्रमाण पत्र के किसी भी विज्ञापन का प्रसारण नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर केबल ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है।