जींद: लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारी अवैध शराब पर रखें कड़ी नगर-जिला निर्वाचन अधिकारी
Jind, Jind | Mar 31, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए संबंधित विभाग तत्परता से निगरानी करें और अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करें। किसी भी हाल में जिला में अवैध शराब ना मिले। अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।