बरहरुवा: बरहरवा में फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बरहरवा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने निज आवास में फंदे से झूल कर राकेश कुमार पिता राम इकबाल सिंह उम्र तकरीबन 46 वर्ष की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की उपरांत आसपास के लोगों के द्वारा राकेश कुमार को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।