डिंडौरी: कलेक्टर ने गर्मी के कारण विद्यालय के समय में किया बदलाव, आदेश जारी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते विद्यालय के संचालन के समय का फेरबदल करते हुए आदेश जारी किया । जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार रात 9:00 जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने गर्मी के चलते नर्सरी से आठवीं तक के कक्षाओं के लिए प्रातः 7:30 से दोपहर 12:00 तक कक्षाओं के संचालन को लेकर आदेश जारी किया।