पैलानी: पैलानी थाने की पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खोए हुए 5 मोबाइल किए बरामद, थाने बुलाकर मोबाइल स्वामियों को मोबाइल किए सुपुर्द
Pailani, Banda | Aug 23, 2024 बांदा की पैलानी थाने की पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खोए हुए 5 मोबाइल बरामद किए हैं। और मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल सुपुर्द किए हैं। उक्त व्यक्तियों ने कुछ दिन पहले मोबाइल खो जाने के संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद किए व मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सौंपे।