गोरखपुर: गोरखपुर में मिशन शक्ति की चेकिंग में दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र, पायल और नकदी बरामद
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट समेत, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शालू उर्फ निमकी और सोहाना उर्फ पूजा के रूप में हुई है।