अमरिया: अमरिया में जनगणना का नया मॉडल, 33 सवालों के साथ शुरू होगा ऑनलाइन सर्वे
अमरिया से बड़ी खबर है… जनगणना को लेकर ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को 2 बजे आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने की। प्रशिक्षण ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सहायकों को दिया गया 7 मई से 21 मई तक पूरे क्षेत्र में स्व-गणना अभियान चलेगा। और लोग खुद भी नागरिक पोर्टल पर अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।