पूर्णागिरि: साइबर सेल की टीम ने ठगी का शिकार हुए बनबसा निवासी एक व्यक्ति के खाते में वापस कराई ₹110000 की धनराशि
साइबर सेल की टीम नें बनबसा में एक शिकायत कर्ता के खाते में ठगी की शत प्रतिशत धनराशि वापिस करायी हैं। टीम नें ऑन लाईन ठगी का शिकार हुए बनबसा के एक व्यक्ति के खाते में 1 लाख 10 हजार रु की शत प्रतिशत धनराशि वापिस करायी हैं। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से गुरूवार को प्राप्त हुई।