पूर्णागिरि: साइबर सेल की टीम ने ठगी का शिकार हुए 10 लोगों के खातों में वापस कराई ₹5.40 लाख की धनराशि, टनकपुर सीओ ने दी जानकारी
साइबर सेल की टीम नें दस शिकायत कर्ताओ के खाते में ठगी की शत प्रतिशत धनराशि वापिस कराये जाने का सराहनीय कार्य किया हैं। टीम नें ऑन लाईन ठगी का शिकार हुए दस लोगों के खाते में 5 लाख 40 हजार 334 रु की शत प्रतिशत धनराशि वापिस करायी हैं। इस आशय की जानकारी टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा से बुधवार कोई प्राप्त हुई।