पूर्णागिरि: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर टनकपुर की महिला से 2 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी की वारदात का मामला सामने आया हैं। पीड़ित महिला की तहरीर के बाद टनकपुर कोतवाली में ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स के विरुद्ध बुधवार को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । इस आशय की जानकारी कोतवाली पुलिस से बुधवार की शाम प्राप्त हुई।