पूर्णागिरि: टनकपुर के शारदा बैराज में 2 घंटे से फंसी गाय को जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सकुशल निकाला बाहर
टनकपुर के शारदा बैराज के बीचो बीच गहरे पानी में कहीं से बहकर आयी गाय फंस गयीं। लेकिन लगभग दो घंटे तक वो बाहर निकलने को तड़पती रही। सूचना पर जल पुलिस के जवान रविन्द्र पहलवान अपनी टीम लेकर पहुँचे । जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद गाय को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाला ।