मैक्लॉडगंज: भागसूनाग मंदिर की पुरानी धरोहर पानी के बहाव के पास बोरिंग से मचा हड़कंप ।
एसडीएम ने दिए जांच के आदेश, होटल कारोबारी से लेकर बोरिंग कंपनी जांच के घेरे में ।
पर्यटन नगरी मैक्लॉडगंज के भागसूनाग के पवित्र प्राकृतिक जलस्रोत के आसपास दूसरी बार कथित अवैध बोरिंग का मामला सामने आने से यह सवाल खड़ा हो गया है । मैक्लोडगंज स्थित प्राचीन भागसूनाग मंदिर व प्राकृतिक धरोहर मानी जाने वाली जलस्रोत के नजदीक बुधवार देर शाम बोरिंग मशीन पहुंचाकर ड्रिलिंग करने की घटना सामने आई है । जबकि इस पूरे क्षेत्र में 9 अगस्त 2023 से बोरवेल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है । सरकारी आदेश के बावजूद दोबारा मशीन उतरने से स्थानीय लोगों में रोष है । हालांकि शिकायत मिलने के बाद जल शक्ति विभाग ने मौके पर पहुंचकर ड्रिलिंग रुकवा दी । अब एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं ।
लोगों को आशंका है कि जमीन के भीतर ड्रिलिंग से भागसूनाग के प्राकृतिक जलप्रवाह, पवित्र कुंड और प्रसिद्ध जलप्रपात पर असर पड़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए भूगर्भीय नुकसान की आशंका ने चिंता और बढ़ा दी है ।
#dharmsala #meclodganj #waterfall #bhagsunag #touristspot
Dharamshala, Kangra | Nov 27, 2026