काली नदी में बहकर डूबी 67 वर्षीय वृद्धा, NDRF टीम के लिए SDM को सूचना
उफनती नदी और मगरमच्छ के डर से पानी में नहीं उतरे ग्रामीण, पुलिस ने शुरू कराई तलाश
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के कटिन्ना गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 67 वर्षीय गीता देवी पत्नी स्वर्गीय सौदान सिंह काली नदी में बहकर डूब गईं। नदी में तेज बहाव और मगरमच्छ होने की आशंका के चलते ग्रामीण पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर मदनपुर चौकी पुलिस और प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा मौके पर पहुंचे और नदी किनारे तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद वृद्धा का पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार, गीता देवी सुबह करीब आठ बजे घर से चाय पीकर बाहर निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनके नाती दीपक और परिवार के सत्येंद्र ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों से नदी की ओर जाने की जानकारी मिलने पर दोनों काली नदी पहुंचे, जहां गीता देवी पानी में बहती दिखाई दीं। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास कर पाते, इससे पहले ही तेज बहाव में वह डूब गईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कराया। NDRF टीम की मदद के लिए SDM सदर को सूचना दी गई है।
परिजनों ने बताया कि गीता देवी के पति सौदान सिंह की 28 दिसंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं और पैरालिसिस की समस्या भी थी। उनके दो बेटे सुनील और सुधीर रोहतक में नौकरी करते हैं।
#Mohammadabad #KalindiRiver #KaliNadi #Farrukhabad #NDRF #Police #SDM #SearchOperation #BreakingNews #FarrukhabadNews #MohammadabadNews #कटिन्ना #काली_नदी #फर्रुखाबाद #मोहम्मदाबाद #ndrfटीम
Amritpur, Farrukhabad | Sep 30, 2026