रॉबर्ट्सगंज: स्वर्ण जयंती चौक पर अभाविप ने हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, झारखंड सरकार का किया विरोध
राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने झारखंड में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और झारखंड कर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक का छात्र विरोध कर रहे हैं।