चित्तौड़गढ़: भावलिया पुलिया पर अनियंत्रित होकर जीप के पलटने से एक बच्चे की मौत, सात घायल, गंभीर हालत में महिला सहित 2 लोग उदयपुर रेफर
निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि साथ अन्य घायल हो गए जिनमें से दो को गंभीर हालत में उदयपुर किया गया जबकि शेष घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। यह सारे लोग इंदौर के हैं और खाटू श्याम जी, पुष्कर तथा सांवरिया जी के दर्शन के बाद इंदौर लौट रहे थे कि रास्ते में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और जीप पलट गई।