चित्तौड़गढ़: 9 जून को जोहर भवन से भव्य रैली का महाराणा प्रताप जयंती पर होगा आयोजन आमंत्रित पत्र किए वितरित
मेवाड क्षत्रिय सेना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 09 जून को महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जयंती समारोह के अन्तर्गत 9 जून को मेवाड़ क्षत्रिय सेना के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित जौहर भवन से रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रताप पार्क पहुँचेगी जहाँ आयोजित सभा को मेवाड पीठाधिश्वर सुदर्शनाचार्य महाराज सम्बोधित करेंगे।