चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा कोतवाली थाने के बाहर स्थाई जल मंदिर का शुभारंभ किया गया
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर के आह्वान पर ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी को ध्यान में रखते हुए चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की राहगीरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य है राहगीरों को तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करना और राहत के लिए स्थाई जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।