चित्तौड़गढ़: कर्राटा प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही स्टेट टीम का जयपुर में सम्मान, टीम में चित्तौड़गढ़ की तीन बालिकाएं भी शामिल
देहरादून में हुई राष्ट्रीय कर्राटा प्रतियोगिता में तीन बालिकाओं ने चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन किया। तीनों बालिकाओं सहित प्रदेश टीम को जयपुर में मंत्री राज्यवर्धन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कोच गरिमा वरधानी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया था जिसमें चित्तौड़गढ़ की अक्षिता शर्मा, नोमिता नाहर और अमरप्रीत कौर भी शामिल थीं।