तारानगर: तारानगर में नहर में डूबने से युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़, पिता ने 2 जनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया
चूरू जिले तारानगर में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से युवक की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है।वहीं मामले को लेकर तारानगर थाने में 21 वर्षीय मृतक रवि स्वामी निवासी कांधराण तह, राजगढ़ जिला चूरु के पिता सुशील कि रिपोर्ट पर तारानगर पुलिस राजू नाई व रवि शर्मा पर युवक को बहला फुसलाकर शराब पीला कर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।