तारानगर: तारानगर में बिरमेचा परिवार द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर को भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने महाविद्यालय को सुपुर्द किया
भामाशाह स्व.श्री मांगीलाल बिरमेचा की याद में उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी एंव सुपुत्र-विक्रम, विशाल, आकाश व विकास द्वारा सप्रेम भेंट किए गए वाटर कूलर को सोमवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने मां जालपा देवी महाविद्यालय को सुपुर्द किया। राकेश जांगिड़ ने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में अपनी अमूल्य पूंजी से दान देना अत्यंत पुण्य का कार्य है।