ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शिक्षकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
भदोही में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं डाइट प्रवक्ताओं द्वारा प्रदर्शित कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जनपद के लगभग 50 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विभिन्न कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक सामग्रियों के साथ प्रतिभाग किया।