ज्ञानपुर: भदोही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न, कल होगी मतगणना
भदोही के डिस्ट्रिक्ट बार ऐसीशियन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह दस बजे से सांय चार बजे तक मतदान जारी रहा। इस चुनाव में कुल 1325 अधिवक्ता मतदाता थे। इस चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित होगा। चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।