ज्ञानपुर: कोइरौना में ताऊ के हमले में घायल बालक की इलाज के दौरान हुई मौत
कोईरौना थाना क्षेत्र बेरवा पहाड़पुर में चाचा के हमले में घायल 12 वर्षीय लड़का की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़के की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लड़के के चाचा ने 11 दिसंबर को उसके गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था।