ज्ञानपुर: भीखमापुर में बिना मुआवजे के जमीन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण का आरोप, किसानों ने किया विरोध
अभोली ब्लॉक के भिखमापुर गांव के दर्जनों किसानों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य हो रहा है। जिसमें उनकी जमीन का बिना मुआवजा दिए जबरदस्ती अधिग्रहित की जा रही है। डीएम को सौंपे ज्ञापन को सड़क निर्माण रोके जाने की मांग की।