सारठ: सारठ अंचल कार्यालय में चौकीदार व होमगार्ड बहाली हेतु प्रमाण पत्र बनवाने की होड़, CO बोले काम तेजी से हो रहा
Sarath, Deoghar | Apr 11, 2026 चौकीदार व होमगार्ड बहाली हेतु जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शनिवार शाम 4 बजे तक सारठ अंचल ऑफिस में लोगों की भीड़ लगी रही। CO केसीएस मुंडा व कार्यालय कर्मी लोगों से घिरे दिखे। बताया कि चौकीदार के 80 व होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती हेतु जाति, आवासीय जरूरी है और CO लेट से आवेदन छोड़ रहे हैं। जबकि CO बोले तत्काल में 1500 आवेदन आया है, 500 छोड़ा गया है।