खरसावां: खरसावां में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर खरसावां में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। बेहरासाई स्थित मदिना मस्जिद से राष्ट्रीय तिरंगे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहरासाई से निकलकर