इस्लामनगर अलीगंज: पंचायत चुनाव से पहले होगा परिसीमन, पंचायतों की संख्या बढ़ेगी, सिकंदरा पहुंचे पंचायती राज मंत्री का स्वागत
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को सिकंदरा पहुंचे। कुशवाहा भवन में आरएलएम के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चार जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो व आरएलएम प्रखंड अध्यक्ष जयराम महतो ने मंत्री को शॉल व बुके भेंट किया। मंत्री ने 6 बजे कहा कि पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन कराया जाएगा।