जयसिंहनगर: नगर के वार्ड 15 निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति और ससुर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 15 जनकपुर रोड जयसिंहनगर निवासी महिला को दहेज के लिए पति और ससुर के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सोमवार की शाम 7 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 15 जनकपुर रोड निवासी फरियादिया महिला स्मृति गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है।