जयसिंहनगर: सेरीमार गांव से महिला लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरीमार गांव से महिला के लापता होने का मामला रविवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन भूपाल सिंह गोंड निवासी सेरीमार ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि महिला पूजा देवी घर से बाजार गई थी लेकिन फिर वापस नहीं आई।जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई।