जयसिंहनगर: जयसिंहनगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल गई किशोरी हुई लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहनगर स्कूल गई किशोरी नाबालिग के गुम हो जाने का मामला शनिवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि भटिगवां कुदराटोला निवासी फरयादी मूलचंद सिंह गोंड ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि विगत दिनों उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से ऑटो में निकली थी और घर वापस नहीं आई।