जयसिंहनगर: हुडरहा में भतीजे के साथ मारपीट करने वाले चाचा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडरहा में चाचा के द्वारा भतीजे के साथ मारपीट करने का मामला शनिवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि फरयादी पुष्पेंद्र सिंह गोंड पुत्र चंद्रभान सिंह गोंड निवासी हुडरहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ उसके चाचा अजीत सिंह गोंड ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।