जयसिंहनगर: कुबरा में मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरा में मारपीट करने का मामला सोमवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी मुन्नू रैदास पुत्र मिहाटु रैदास निवासी कुबरा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में पूरन बैगा एवं चार अन्य व्यक्तियों ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है।