जयसिंहनगर: बनचाचर में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचाचर में मारपीट करने का मामला रविवार की रात 8 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी रोहणी कुशवाहा पुत्र मिठाईलाल कुशवाहा निवासी बनचाचर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश को लेकर प्रवीण यादव निवासी ठेंगरहा ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।