कोटा थर्मल में बड़ा हादसा! ठेका कर्मचारी फिसलकर गिरा, गंभीर घायल, सीने में आई चोट, अस्पताल में उपचार जारी
कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कार्य के दौरान ठेका कर्मचारी गिरिराज सैनी अचानक फिसलकर नीचे गिर गए। हादसे में उनके सीने में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (कोटा थर्मल इकाई) के अध्यक्ष सचिन शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हाल जाना। सचिन शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई करते हुए संबंधित नवदीप फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार जारी है।
Sangod, Kota | Nov 1, 2026