बारां के छबड़ा पुलिस की कार्रवाई, 11.60 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन नशा विनाश के तहत पुलिस की कार्रवाई। चाचौड़ा तिराहे के पास गश्त के दौरान पुलिस को देखकर पहाड़ी की ओर भागने लगा था आरोपी।
सीआई राजेश खटाना के अनुसार तलाशी में आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू निवासी तुर्कीपाड़ा के कब्जे से 11.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।
#BreakingNews #Chhabra #BaranPolice #OperationNashaVinash
Sangod, Kota | Nov 1, 2026